फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम अज्ञात वाहन ने हाईवे पार करते समय एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महिला को विक्षिप्त बता रही है।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के शाह जलालपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला (40) सड़क पार कर रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय नागरिक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला ने सफेद छींटदार सलवार व कुर्ता पहन रखा था। लोगों की मानें तो महिला आसपास की निवासी नहीं है, इस वजह से उसकी शिनाख्त में दिक्कतें आ रही हैं। कमलापुर थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि महिला विक्षिप्त लग रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात में कार्रवाई दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें