फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 दुकानों का निरीक्षण, तीन के लाइसेंस निलंबित

Sat, 12 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने शनिवार को तहसील नवाबगंज व रामनगर में 14 खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान यादव बीज भंडार, न्यू किसान ड्रीम सेंटर त्रिलोकपुर, दीक्षित खाद भंडार रामनगर बंद पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने साधन सहकारी समिति रामनगर, सहकारी संघ रामनगर का निरीक्षण कर सीधे किसानों को खाद वितरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी विक्रेता खाद के साथ टैग लगाकर किसानों को नहीं देगा। ऐसा करने की दशा में संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें