फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आईपीएस और 13 डीएसपी के तबादले

Wed, 05 Mar 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने मंगलवार शाम एक आईपीएस और 13 डीएसपी को नई तैनाती दे दी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले किए गए इन तबादलों को अपनों को सही जगह पर तैनात करने की सरकार की कवायद माना देखा जा रहा है।
जारी आदेशों के तहत सिद्धार्थनगर के एसपी को बदल दिया है। अभी तक यहां के एसपी रहे जेके शुक्ला को अब इलाहाबाद में पीएसी की 42वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।

उनके स्थान पर बाराबंकी स्थित पीएसी की दसवीं वाहिनी में तैनात राजेश कृष्णा को सिद्धार्थनगर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं मेरठ में फूडसेल में तैनात संत कुमार शुक्ला को इलाहाबाद में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे गोरखपुर में तैनात रहे चिरंजीव मुखर्जी को वाराणसी में तैनात किया गया है। जबकि मुरादाबाद स्थित पुलिस अकादमी से बलवंत कुमार चौधरी को मुरादाबाद पीटीएस में तैनात किया गया है।

लखनऊ में पीएसी की 35वीं वाहिनी से शशि शेखर सिंह को कुशीनगर भेजा गया है। सिद्धार्थनगर में तैनात डीएसपी दिनेश कुमार द्विवेदी को लखनऊ में एंटी करप्शन विभाग में तैनात किया गया है।
कुशीनगर में तैनात अविनाश चंद्र पांडेय को गोरखपुर भेजा गया है, जबकि वाराणसी में एंटी करप्शन विभाग के डीएसपी विशंभर नाथ दुबे को आजमगढ़ जिले में तैनात किया गया है।

वाराणसी में सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात रहे विनोद कुमार सिंह को सुल्तानपुर में तैनाती दी गई है। जबकि लखनऊ स्थित इंटेलीजेंस मुख्यालय से विनय चंद्र को मिर्जापुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बागपत से डीएसपी घनश्याम सिंह को शामली भेजा गया है और शाहजहांपुर से बृजभान शर्मा को सीतापुर में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा सीतापुर में तैनात रहे इनायत उल्ला खान को लखनऊ में पीएसी की 35वीं वाहिनी में तैनात किया गया है। एटा में पीएसी की 43वीं वाहिनी से राघवेंद्र कुमार मिश्रा को सिद्धार्थनगर स्थानांतरित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें