कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नई लैब खोलने की शासन ने अनुमति दे दी है। ये लैब राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, सहारनपुर, जालौन, बदायूं, कन्नौज, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पीजी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नोएडा में खुलेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 28 लैब कोरोना वायरस की जांच के लिए हो जाएंगी।