प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के शुक्रवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 तब्लीगी जमात के हैं। नए मामले मिलाकर अब प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव केस बढ़कर 433 हो गए हैं। इनमें से 245 तब्लीगी जमात के हैं। इसके अलावा एक केजीएमयू लखनऊ में भर्ती लखीमपुर खीरी का एक मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 32 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार नए मामलों में आगरा में पांच, अमरोहा में पांच, गाजियाबाद, बस्ती, रामपुर और औरैया में एक-एक केस हैं। इनमें आगरा और अमरोहा के पांच-पांच, औरैया और रामपुर का एक-एक मरीज तब्लीगी जमात का है।
कुल 433 पॉजिटिव केस
आगरा 88, लखनऊ 29, गाजियाबाद 25, गौतमबुद्धनगर 64, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 09, पीलीभीत 02, मुरादाबाद 01, वाराणसी 09, शामली 17, जौनपुर 04, बागपत 05, मेरठ 44, बरेली 06, बुलंदशहर 08, बस्ती 09, हापुड़ 06, गाजीपुर 05, आजमगढ़ 04, फिरोजाबाद 11, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 06, सहारनपुर 20, शाहजहांपुर 01, बांदा 02, महराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 02, रायबरेली 02, औरैया 03, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 01, सीतापुर 10, प्रयागराज 01, मथुरा 02, बदायूं 01, रामपुर 06, मुजफ्फर नगर 04, अमरोहा 07।
ये हुए ठीक
आगरा 08, गाजियाबाद 03, नोएडा 12, लखनऊ 05, कानपुर, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी का 01-01