फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरुण विहार व नैमिषनगर योजना सहित कई इलाकों में ध्वस्त की 14 अवैध प्लाॅटिंग

विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग ढहाता बुलडोजर।
विज्ञापन
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार व सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिषनगर योजना के दायरे में आ रही छह अवैध प्लाॅटिंग को शुक्रवार को एलडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान विरोध भी हुआ, मगर एलडीए ने कार्रवाई नहीं रोकी। इसके अलावा एलडीए की टीम ने मोहनलालगंज, गोसाईंगंज व दुबग्गा में भी आठ अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन तीन के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि वरुण विहार योजना में आ रहे काकोरी के ग्राम सकरा में मान सिंह, राजेश, रामशंकर लोधी, लकी की ओर से लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की गई। प्रवर्तन जोन चार की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि नैमिषनगर योजना में आ रहे सैरपुर के ग्राम पलहरी में अमरेंद्र यादव, सुनीता गुप्ता, शिवबालक की ओर लगभग चार बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग, मोहनलालगंज में न्यू जेल रोड पर धर्मावतखेड़ा में लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में सौभाग्य सिटी नाम से विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में हुई प्लॉटिंग और गोसाईंगंज के ग्राम सोनई कजेहरा, दुबग्गा थानाक्षेत्र के बनियाखड़ा, मौरा में अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें