फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 घंटे बिजली-पानी गुल, सड़क जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण बिजली और पानी गुल हो गया। इसकी वजह खंभे गिरने, तार टूटने और फॉल्ट रहे। ऐशबाग की मोतीझील कॉलोनी में जर्जर दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर छह खंभे गिरने से 14 घंटे तक पानी व बिजली की समस्या बनी रही। वहीं, भूतनाथ मार्केट में कृष्णा बाजार का ट्रांसफार्मर खराब होने से 10 घंटे बिजली ठप रही। इसके विरोध में जिन 50 व्यापारियों को खुद ट्रांसफार्मर की खराबी दूर करानी था, वहीं सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, लेसा ने सुबह 10 बजे ठप बिजली को ट्राॅली लगाकर रात आठ बजे बिजली चालू कर दी।
विज्ञापन

ऐशबाग क्षेत्र के मोतीझील इलाके में शनिवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान दीवार गिरने से छह बिजली पोल और तार टूटे तो उनको दूसरे लगाने में रात के नौ बज गए। इससे 500 से ज्यादा परिवार बिजली संकट की चपेट में रहे। मलिहाबाद के अमानीगंज उपकेंद्र के पुरवा फीडर में सुबह 11 बजे धमाका होने से ईसापुर एजी, जमुलिया, खड़सरा, न्यू काकोरी, काकोरी एजी, पुरवा फीडर, मलिहाबाद अमानीगंज, रहटा की एक लाख आबादी को साढ़े तीन घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

एक से तीन घंटे फॉल्ट में रहे ये फीडर
11 केवी फीडर : धनुवासाड़ सिसेंडी मोहनलालगंज, नीलमथा फीडर उतरेटिया, शनिदेव आशियाना, बाघामऊ चिनहट, मल्हौर कमता, स्मृति अपार्टमेंट
- 33 केवी फीडर : अहिबरनपुर, ओल्ड दुबग्गा, फैजुल्लागंज, इटौंजा उपकेंद्र
नोट : 11 केवी फीडर से 1500 और 33 केवी से 10 हजार की बिजली ठप हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें