फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान का शटर तोड़कर चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर

विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ते चोर।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के बरावन कला में बाइक से आए नकाबपोश तीन चोर शनिवार भोर में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर नकदी, सामान और लैपटॉप चोरी कर ले गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बरावन कला निवासी गौरव तिवारी की त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के पास श्री श्याम इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक शनिवार सुबह स्थानीय लोगों से उनको सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है। खबर पाकर वह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा था। चोर उनकी दुकान से लैपटॉप और 85 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत ढाई लाख बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो तीन नकाबपोश बदमाश शटर तोड़ते दिखे। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया फुटेज में दिख रहा एक चोर हेलमेट पहने है और उसके दो साथी काले रंग का गमछा मुंह पर लपेटे हुए है। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें