फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपका विधायक आपके द्वार शिविर में मिले 14 आवेदन

विज्ञापन
​शिविर में मेधावियों को दी गईं साइकिलें।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को फिरंगी खेड़ा, रुचि खंड में शिविर लगाया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से जुड़े 14 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इन आवेदनों में सड़क, नाली, सोलर लाइट, हाईमास्ट, लैपटॉप, साइकिल, ओपन जिम, सिलाई मशीन और खेल सामग्री जैसी मांगें शामिल थीं। शिक्षा और बाल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए चार विद्यार्थियों आराध्या मौर्य, ऐश्वर्या तिवारी, अनुष्का रावत और शिवांश दुबे को साइकिलें दी गईं। बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए 196वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। 138वें गर्ल्स यूथ क्लब का भी गठन हुआ। बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर 70 लोगों की आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें