इसके अलावा प्रदेश में अब तक 13,97,924 वाहनों की सघन चेकिंग में 20,287 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 5,87,82,764 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
फेक न्यूज के 120 मामलों में कार्रवाई
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ी नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 120 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है।