फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 132 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक कराई नष्ट

विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर प्रतिष्ठान में जांच करती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोहनलालगंज से अयोध्या रोड, राजाजीपुरम, कुर्सी रोड (भिटौली खुर्द) और तेलीबाग में प्रतिष्ठानों की सघन जांच का अभियान चलाया। इस दौरान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट कराई गई। अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। 30 से अधिक प्रतिष्ठानों पर मूल्य सूची भी लगाई गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान गुलजार कॉलोनी चिनहट स्थित ब्लॉसम कूल कॉर्नर पर 132 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। आनंद विहार कॉलोनी चिनहट स्थित बाप्पा श्री रेस्टोरेंट में आठ पैकेट गजक, तीन पैकेट नूडल्स, तीन बोतल रेड चिली सॉस, पांच किलो कॉन्टिनेंटल सॉस, छह पैकेट मठरी और आठ पैकेट मियोनीज एक्सपायर मिलीं। इन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। राजाजीपुरम स्थित मिस्टर सिंह फास्ट फूड पर बासी बिरयानी, पनीर टिक्का, दो किलो एक्सपायर्ड सॉस फिंकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें