लखनऊ। स्कूली वाहनों की जांच के लिए आरटीओ ने मंगलवार को विकासनगर और गोमतीनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानक पूरे न करने वाले 26 वाहनों का चालान किया गया। छह वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
टीम ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूल विकासनगर और सीएमएस गोमतीनगर के पास 65 वाहनों की जांच की, जिसमें 26 वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले। इनमें से आठ वाहन फिटनेस समाप्त होने के बाद भी चलाए जा रहे थे। आरटीओ ने बिना फिटनेस के दौड़ रहे 26 वाहनों का चालान कर छह को सीज किया। एक हफ्ते में आरटीओ ने अब तक 323 वाहनों का चालान कर 89 गाड़ियों को सीज किया है। इनसे 2.56 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।