फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर जल्द बनेगी डिप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा लक्ष्मनपुर बाजार के बीच विगत वर्ष आई बाढ़ से मार्ग बह गया था। इसके कारण हल्की बरसात में भी आवागमन प्रभावित हो जाता है। कुछ दिन पूर्व हुई बरसात व बाढ़ के चलते यह मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया था। इसी के बाद डीएम ने मौके का जायजा लेकर तीन दिन में डिप निर्माण का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राप्ती में बाढ़ के दौरान भिनगा जंगल के मध्य बहने वाला केन नाला भी उफना जाता है। इसके साथ ही जंगल का पानी भी लक्ष्मनपुर भिनगा मार्ग पर तेजी से बहने लगता है। विगत वर्ष आई बाढ़ के दौरान भुजंगा के पहले लक्ष्मनपुर भिनगा मार्ग बह गया था। तभी से वहां डिप बनाने की मांग चल रही थी। कुछ दिन पूर्व हुई बरसात व बाढ़ के कारण केन नाला व जंगल का पानी इस मार्ग से बहने लगा। इसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। कई दिन तक आवागमन बाधित रहा। शुक्रवार को भी लोगों को तीन फिट पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसके कारण एक बार फिर डिप बनवाने की मांग उठने लगी। इस पर डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार को इंजीनियरों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निर्देश दिया कि हर हाल में तीन दिन के अंदर डिप पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए, ताकि बरसात से पहले डिप पर आवागमन सामान्य हो सके। इसके साथ ही उन्होंने इंजीनियरों को डिप के दोनों ओर बैरीकेडिंग लगाने का निर्देश दिया है। इससे बाढ़ के दौरान यह पता चल सकेगा की डिप की चौड़ाई कितनी है। इस दौरान उनके साथ कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें