सरेनी/जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नीवी में 500 छात्र-छात्राओं को ड्रेस एवं पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि हम सब प्राथमिक स्तर से पढ़कर उच्च पदों में कार्य कर रहे हैं। पुस्तकें व ड्रेस मिल गई है, इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी आरसी चौधरी से कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में कितने विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं है, सूची उपलब्ध कराएं। सभी जगह चारदीवारी बनवाने के साथ ही फर्नीचर की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
इस मौके पर शैलेंद्र कुमार, रामलाल, दीपक, धीरज कुमार, जूली, अभिषेक कुमार, खुशी, अंशिका सिंह, अंजू देवी, अंजलि, उर्मिला समेत 500 बच्चों को ड्रेस व पुस्तकें दीं। बीईओ ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि विद्यालय खुलने पर पुस्तकें व ड्रेस वितरण का कार्य संपन्न हुआ है। हमारे शिक्षक पढ़ाई का कार्य प्रारंभ कर दें। शासन की मंशा के अनुसार काम करें और बच्चों को पढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र कुमार बाजपेई ने किया। इस मौके पर देवदत्त यादव, हिमांशु शुक्ला, जितेंद्र कुमार पटेल, यज्ञदत्त शुक्ला, राम बहादुर यादव, रवि, सुनील पाल आदि मौजूद रहे।
उधर, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के रोझइया गोकुलपुर के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के सुधार के लिए तेजी से काम कर रही है। स्कूल के पहले दिन ही सरकार ने ड्रेस एवं पुस्तकों का वितरण कराकर अच्छा कार्य किया। इस अवसर पर डीएन पाठक, दिनेश सिंह, विजय यादव, अरुण सिंह, रेनू श्रीवास्तव, रामलखन, दीपक कुमार, रामदत्त पांडेय, मंजू सिंह, राकेश पाल, केएन सिंह, मनोज तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।