फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर फ्यूज जोड़ने चढ़ा युवक झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगैया (बहराइच)। परसा अगैया गांव में विद्युत सप्लाई के दौरान खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा एक युवक करंट की चपेट में आकर जल गया। इसके बाद जमीन पर गिरा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम होता, युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से पावर कॉर्पोरेशन ने किनारा कस लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम परसा अगैय्या गांव मे रविवार सुबह अचानक बिजली के खंभे पर लगा फ्यूज जल गया। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र नानपारा को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने स्थानीय निजी बिजली कर्मी स्वामी दयाल (25) निवासी नंदलाल पुरवा से संपर्क साधा।

स्वामी दयाल चंद रुपये की लालच में परसा गांव में खंभे पर जले फ्यूज को जोड़ने को तैयार हो गया। सुबह 10 बजे के आसपास बिना शटडाउन लिए वह विद्युत पोल पर फ्यूज जोड़ने के लिए चढ़ गया। फ्यूज जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आकर जल उठा। नीचे खड़े लोगों ने शोर मचाया। लेकिन लोग कुछ कर नहीं सके।
विज्ञापन


जलने के बाद स्वामी दयाल जमीन पर आ गिरा। जब लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलवा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सुधीर शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एक्सईएन सुनील चौधरी ने कहा, मृतक निजी विद्युत कर्मी था। वह अवैध तरीके से पोल पर चढ़ा। यह अपराध है।उसकी मौत से कोई लेना देना नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें