फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नाम पर वसूली, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। गांव के निराश्रितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित है। लेकिन इसमें धांधली चरम पर है। महसी तहसील के भौंरी गांव की ग्राम प्रधान ने एक ग्रामीण को आवास का आवंटन कर 25 हजार कमीशन वसूल लिए।
विज्ञापन


ग्रामीण ने विधायक से चौपाल में शिकायत की तो उन्होंने महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। विधायक के आदेश पर बौंडी पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर महिलाओं की गोद भराई भी हुई।

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भौरी में विधायक सुरेश्वर सिंह ने चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया। इसी दौरान गांव निवासी पंचम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले रुपये में 25 हजार ग्राम प्रधान द्वारा लेने की शिकायत की। ग्राम प्रधान ने पहली किश्त में ही 25 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


कहा, खर्चा कर सूची में नाम शामिल किया है। ग्रामीण की इस शिकायत पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायत अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

इसके बाद थानाध्यक्ष आरपी सोनकर को केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश व शिकायतकर्ता ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान सुरसती देवी के खिलाफ धोखाधड़ी व जबरन वसूली का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौपाल के दौरान विधायक ने गांव की दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। मौके पर खंड विकास अधिकारी तेजवापुर तेजवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख धीरेश्वर सिंह, तहसीलदार राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

साजिश के तहत गया फंसाया
महिला ग्राम प्रधान सुरसती देवी का कहना है कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत कमीशनबाजी के मामले में फंसाया जा रहा है। जो पात्र थे, उन्हीं को आवास आवंटित किया गया।
विज्ञापन


किसी से कमीशन नहीं लिया गया है। महिला का कहना है कि पूर्व में भी उसके खिलाफ साजिश के तहत केस दर्ज करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें