फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना से जले 85 हजार गरीबों के चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 85 हजार गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है। भारत सरकार ने उज्जवला योजाना के तहत गरीब परिवारों की मदद की है। जिले में 32 गैस एजेंसियों के माध्यम से गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया जा रहा है। जिले में गरीबी के चलते उज्जवला योजना के करीब 40 प्रतिशत लाभार्थी रसोई गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। जिले में अभी दो लाख गरीबों को रसोई गैस का वितरण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


केस-1-हरैया सतघरवा ब्लॉक के भगवानपुर निवासी शिवनरायन ने बताया कि उन्हें भारत सरकार के उज्जवला योजना के तहत करीब सात माह पहले रसोई गैस सिलेंडर का कनेक्शन निशुल्क दिया गया था। तब से लेकर आज तक वह सिलेंडर रिफिल नहीं करा सके हैं। घर में गरीबी व तंगी के चलते सिलेंडर रिफिल कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर रिफिल न होने से उनके घर में चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा है।
केस-2-हरैया सतघरवा ब्लॉक के भगवानपुर निवासिनी इमिरता ने बताया कि सात माह पहले उन्हें भारत सरकार ने निशुल्क रसोइ गैस कनेक्शन दिया था। करीब डेढ़ महीने तक रसोई गैस सिलेंडर से खाना बनाया गया। रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद से अब तक चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। रिफिल कराने में अधिक पैसा लगता है। गरीबी के कारण घर में इतना पैसा नहीं है कि हर माह सिलेंडर रिफिल करा सकें।
विज्ञापन

40 प्रतिशत लाभार्थियों के सिलेंडर नहीं हुए रिफिल
जिले में शिवनरायन व इमिरता ही नहीं बल्कि करीब 40 प्रतिशत लाभार्थियों के सिलेंडर दोबारा रिफिल नहीं हुए हैं। बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि गैस सिलेंडर का दाम इतना अधिक है कि गरीबी के चलते दोबारा रिफिल कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थियों ने भारत सरकार से सस्ते रेट पर सिलेंडर रिफिल कराने की मांग की है जिससे योजना परवान चढ़ सके।

दो लाख परिवारों को नहीं मिला रसोई गैस कनेक्शन
-जिले में करीब दो लाख गरीबों को अभी तक रसोई गैस कनेक्शन का इंतजार है। प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 हजार लाभार्थियों, अंत्योदय योजना के सभी 36 हजार 789 कार्डधारकों तथा करीब डेढ़ लाख जिले के अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा। जिले में अभी तक मात्र 85 हजार गरीबों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है। प्रशासन के पास अनुसूचित जाति व जनजाति के आकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

सभी गरीबों को दिया जाएगा निशुल्क गैस कनेक्शन
भारत सरकार की तरफ से उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। जिले की 32 गैस एजेंसियों ने अब तक 85 हजार गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया है। गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन का ब्यौरा जुटाने का निर्देश दिया गया है। बाकी बचे सभी गरीबों को भी निशुल्क गैस वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें