फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर बैंक में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंध लगाकर बैंक में घुसे चोर
विज्ञापन



गौरीगंज। स्थानीय थाने के कौहार गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार रात सेंध लगाकर चोर घुस गए। चोरों ने बैंक में लगे सभी सात कंप्यूटरों के मॉनीटर व चार सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और फाइलें व कागजात बिखेर दिए।


चाबी नहीं मिलने के चलते चोर स्ट्रांग रूम व सेफ में रखी नकदी तक नहीं पहुंच सके। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना रोड पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के कौहार गांव में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। बुधवार सुबह 5:45 बजे बैंक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने शाखा प्रबंधक रामसेवक को फोन कर बैंक में सेंध लगने की खबर दी।


इस पर शाखा प्रबंधक रामसेवक सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को लेकर बैंक गए। उपनिरीक्षक रामविलास यादव की मौजूदगी में प्रबंधक ने बैंक का शटर खोला।


अंदर पहुंचने पर बैंक में लगे सभी सात कंप्यूटरों मॉनीटर तथा चार सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले और रैक व मेज की दराज में रखी फाइलें व कागजात भी बिखरे पड़े थे।


हालांकि जिस स्ट्रांग रूम में कैश से भरा सेफ था वहां ताला बंद मिला। इससे कैश सुरक्षित ही रहा। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश श्रीवास्तव फील्ड यूनिट के साथ बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन



इसके बाद एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही सीसीटीवी की हार्डडिस्क को कब्जे में ले लिया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, बैंक में रखा कैश पूरी तरह सुरक्षित है। छानबीन के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि, मंगलवार को मुस्लिमों का त्यौहार होने की वजह से बैंक शाखा पर किसी भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें