फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के आंदोलन से भाजपा का लेना-देना नहीं : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Wed, 02 May 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों से भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है। जब लोकतंत्र में लोकलाज खत्म हो जाता है तो वैसी ही स्थिति होती है जैसा आचरण भाजपाई कर रहे हैं। कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और इतिहास से छेड़छाड़ करने के पीछे भाजपा के इरादे नेक नहीं हैं।

विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की 8वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया जिले की आजादी के आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका रही है। यह समाजवादी आंदोलन का भी केंद्र रहा है। इसीलिए उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बनवाने के साथ उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे नाम से बलिया तक जोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन


कहा कि जब सत्ता शीर्ष पर बैठे नेता अहंकार का प्रदर्शन और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो उस पार्टी भाजपा के विधायक-सांसद भी उसी तरह का आचरण कर रहे हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें