फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। हलियापुर में एक महिला पर कच्ची दीवार ढह गई। घायल महिला को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर गांव निवासी त्रिभुवन की पत्नी विमला (45) बृहस्पतिवार दोपहर मकान की कच्ची दीवार में मिट्टी लगा रही थीं। तभी अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर विमला पर गिर पड़ी। परिवारीजनों ने मलबा हटाकर विमला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल विमला को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। विमला की मौत से उसकी बेटी आरती (20), अलोमती (16) व बेटे विश्वनाथ (14) और शिवनाथ (10) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें