फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोही रेस्टोरेंट के किचन में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बटोही रेस्टोरेंट के किचन में मिली गंदगी
विज्ञापन


रायबरेली। एफएसडीए की टीम के छापे में ऊंचाहार स्थित बटोही स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली। इसके अलावा अन्य दुकानों में भी अव्यवस्थाओं का अंबार मिला।

मामले में बटोही रेस्टोरेंट, कमल आइसक्रीम के मालिक समेत 12 लोगों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है।

एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में होटलों और दुकानों पर छापेमारी करके खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।

ऊंचाहार के बटोही रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी के साथ ही गर्म हवा निकलने के लिए लगा पंखा बंद मिला। कई अन्य कमियां भी मिलीं।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित श्रीराम किराना स्टोर के संचालक सतीश अटलानी को भी कमियां मिलने पर नोटिस दिया गया।

इसके अलावा कमियां मिलने पर घंटाघर स्थित दुर्गेश प्रोविजन स्टोर के मालिक राकेश अवस्थी, कुरौली बुधकर निवासी मंगली प्रसाद, गौरा हरदो निवासी सुशील कुमार, दखीना निगोहा लखनऊ निवासी कमल आइसक्रीम के संचालक, बछरावां निवासी सर्वेश, घंटाघर निवासी राकेश, भीख जगतपुर निवासी अमित, लालगंज निवासी सुरेंद्र, प्रताप बहादुर और बाबूलाल को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें