फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग में प्रधान पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग में प्रधान पुत्र घायल
विज्ञापन


बलरामपुर। क्षेत्र के पुरैना बुलंद गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुरैना बुलंद के ग्राम प्रधान वीरेन्द्र मिश्र व विपक्षी बलराम यादव के बीच प्रधानी चुनाव व अन्य कारणों को लेकर रंजिश चल रही है। प्रधान गांव में प्रसाधन घर का निर्माण करा रहे हैं। एक स्थान पर प्रसाधन घर बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीन-चार दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार शाम ग्राम प्रधान अपनी बोलेरो गाड़ी में ग्राम पंचायत सचिव के साथ घर से निकले ही थे कि विपक्षी बलराम व उनके परिवारीजनों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होने लगी।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि, मारपीट के दौरान बलराम के बेटे इन्द्रजीत व राजू यादव आदि ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली ग्राम प्रधान के बेटे प्रांशु मिश्र (12) के पैर व हाथ में लगी है।

इसके अलावा ग्राम प्रधान वीरेन्द्र मिश्र, उनके सहयोगी दिनेश मिश्र व जितेंद्र मिश्र भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के बलराम को भी चोट लगी है। ग्राम प्रधान की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। सभी घायलों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से प्रांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई सुग्रीव पाठक ने बताया कि, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें