फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचितागंज बाजार से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल (फैजाबाद)। सुचित्तागंज बाजार से प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। तहसील प्रशासन ने दक्षिणी छोर से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। पक्की सड़क तक जब जेसीबी चली तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई ने तो अतिक्रमण खुद ही हटा लिया।
विज्ञापन

सोहावल चौराहे से सुचित्तागंज बाजार नहर पुल के बीच जाम और भीड़ से निजात पाने के लिए व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने निर्धारित सीमा में निशानदेही कराई, तीन बार मुनादी हुई लेकिन अवैध कब्जेदारों के कानों तक जूं नहीं रेंगी। शनिवार को सीओ सदर अरविंद चौरसिया, उपजिलाधिकारी एबी सिंह, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर के साथ रौनाही थाना की पुलिस व महिला आरक्षी सहित एक टुकड़ी पीएसी की लेकर प्रशासन ने जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटवाया। अभियान करीब चार घंटे तक चला। हालांकि बीच बाजार आते ही प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय नेताओं के दबाव में आते दिखे इसे लेकर नहर पुल से दक्षिण के दुकानदारों ने पक्षपात करने का आरोप भी प्रशासन पर लगाया। क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें