फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव विकास कर रही सरकार : पचौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आप लोगों की बदौलत से ही आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि गांव गरीब, किसान व नौजवान का विकास हो। जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश व प्रदेश का विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक कानून पर कार्य कर रहे हैं। तीन तलाक विधेयक को देश में लागू कर मुस्लिम महिलाओं को बड़ा न्याय दिलाया गया है। सरकार बिना भेदभाव विकास कर रही है। यह बातें प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम पूरेभगई में कार्यकर्ता स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से जहां हर गरीब के घर में रसोई गैस उपलब्ध कराने का कार्य किया गया, वहीं सौभाग्य योजना के तहत हर घर बिजली पहुंचाई गई है। कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह योजना पर कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब कन्याओं के विवाह में काफी हद तक मदद मिलेगी। सभा को संबोधित करते हुए रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में कोई ऐसा परिवार नहीं बचेगा, जिस घर को सरकार की योजनाओं का लाभ न पहुंचे। ग्राम प्रधान राजदेव, राजेश शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री हर्षित वर्मा, राम बाबू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें