फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ 35 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने पार किए सोने-चांदी के गहने और चढ़ाव
विज्ञापन

बहराइच। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट एक प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह से गुरुवार रात चोरों ने 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर और चढ़ावे पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब इसका पता चला तो हड़कंप मचा।

जांच के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में श्याम बाबा राणी सती मंदिर है। इसमें खाटू श्याम की ज्योति 24 घंटे प्रज्वलित होती है। जिले के हजारों लोगों की आस्था के केंद्र इस मंदिर में रोज की तरह पुजारी मुरारीनाथ शर्मा गुरुवार रात को पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गये।

शुक्रवार सुबह पांच बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताला कटा हुआ मिला। वह मंदिर के और अंदर दाखिल हुए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। गर्भगृह का भी ताला टूटा मिला। इस पर पुजारी ने तत्काल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।

अध्यक्ष व मंदिर के पदाधिकारियों के साथ ही शहर के काफी लोग जमा हो गए। मंदिर के गर्भ गृह में चढ़ावे का रखा सोने का मुकुट, छत्र, कड़ा के अलावा श्याम बाबा और राणी सती दादी के सोने-चांदी के जेवर और चढ़ावे की लाखों रुपये नगदी भी गायब मिली।

मौके पर मौजूद कई श्रद्धालु बिलखने लगे। सूचना पाकर एएसपी नगर अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी अतुल यादव के अलावा दरगाह, कोतवाली नगर की पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद तक पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप करते रहे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद चोरी के खुलासे की कवायद तेज कर दी है। दोपहर बाद से देर शाम तक पांच स्थानों पर छापेमारी भी हुई।

करेंगे आमरण अनशन
मंदिर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में जिले के व्यापारियों ने मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ व्यापारी विमल टेकड़ीवाल की अगुवाई में एसपी जुगुल किशोर से मुलाकात कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। एसपी ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।

तीन टीमें गठित, शीघ्र होगा खुलासा
मंदिर में हुई चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से काफी क्लू मिला है। एसओजी प्रभारी, दरगाह पुलिस समेत तीन टीमें गठित कर चोरी के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छापेमारी की जा रही है। अतिशीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-जुगुल किशोर, पुलिस अधीक्षक

राज्यमंत्री ने घटना पर जताई चिंता
श्याम बाबा राणी सती मंदिर में हुई चोरी के मामले में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने चिंता जताते हुए एसपी से वार्ता कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में जूता पहनकर प्रवेश किया यह और भी अफसोस जनक है। उन्होंने कहा कि आरोपी कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें