फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने डांसर संग लगाए ठुमके, एसपी ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने डांसर संग लगाए ठुमके और लुटाए नोट, हुआ सस्पेंड
विज्ञापन


बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र में आयोजित एक बर्थ डे पार्टी के दौरान डांसर संग ठुमके लगाना और नोट बरसाना डायल 100 टीम के सिपाही को भारी पड़ गया। उसे इस कारनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। जांच सीओ कैसरगंज को सौंपी है।

कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम कसेहरी बुजुर्ग निवासी रामअचल के घर बेटे के जन्मदिन की गुरुवार को पार्टी थी। इसमें क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया था। देर शाम शुरू हुई पार्टी में शामिल होने डायल 100 वाहन का सिपाही कृष्णचंद्र सिंह भी पहुंचा। आरोप है कि वह नशे की हालत में था। कार्यक्रम स्थल के सामने सभागार में एक नृत्यांगना डांस कर रही थी। वहां पहुंच सिपाही भी नृत्यांगना के साथ ठुमके लगाने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने नोट भी बरसाए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सिपाही के ठुमके और नोट बरसाने का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद सिपाही के डांस का वीडियो पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर को मिला तो वह सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वीडियो को देखने से लग रहा है कि सिपाही नशे की हालत में था। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें