फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1300 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा सरकार का सहारा

विज्ञापन
पारंपरिक कारीगर
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने पहल की है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लखनऊ के 1300 कारीगरों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आरपीएल प्रमाणपत्र, मानदेय और आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक कारीगरों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ बढ़ई, दर्जी, नाई, लोहार, सुनार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, धोबी और टोकरी बुनकर समेत 11 ट्रेडों से जुड़े 1300 कारीगरों को मिलेगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।


उपायुक्त (उद्योग) अभिजीत गौतम ने बताया कि इसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह लखनऊ का मूल निवासी होना चाहिए। संबंधित पारंपरिक कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण भी देना होगा। परिवार (पति-पत्नी) से केवल एक ही सदस्य आवेदन का पात्र होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास, आय, जाति प्रमाणपत्र, फोटो अपलोड करना होगा। इच्छुक कारीगर 31 जुलाई तक msme.up.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदनों का चयन गठित समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को 10 दिन का निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर मूल्यांकन के आधार पर आरपीएल प्रमाणपत्र, मानदेय और व्यवसाय के लिए निशुल्क आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें