फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.30 लाख पशुओं को लगा टीका, 2.50 लाख शेष

विज्ञापन
पशुओं को टीका लगाते कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। पालतू पशुओं को गलाघोंटू बीमारी से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 1.30 लाख पशुओं को टीका लग सका है। 2.50 लाख पशुओं का टीकाकरण शेष है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान जून के पहले सप्ताह से चल रहा है। इसमें 26 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार-चार कर्मचारी शामिल हैं। लखनऊ में गायों-भैंसों की संख्या करीब 4.50 लाख है। इसमें 31 हजार गोवंश गोशालाओं में संरक्षित हैं। पहले चरण में 3.80 लाख मवेशियों को यह टीका लगाया जाना है। बाद में शेष पशुओं का टीकाकरण होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के साथ ही कर्मचारी गांव-गांव जाकर टीकाकरण कर रहे हैं। पशुपालकों को पशुओं को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें