हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के नई बस्ती टेढ़ीहा गांव में घर के सामने सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ते समय 13 वर्षीय बालक अभिषेक पुत्र राधेश्याम साहनी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सोमवार की सुबह 10:30 बजे की है। जब बालक 11 हजार बिजली लाइन के किनारे लगे सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ रहा था तभी रस्सी 11 हजार लाइन पर पड़ गयी जिससे बालक करंट की चपेट में आ गया।
बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हरीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।