फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण डबलडेकर समेत कई ट्रेनें 13 फरवरी तक रद्द, यहां देखें लिस्ट

Sat, 30 Dec 2017 03:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सफाई में चारबाग रेलवे स्टेशन अव्वल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण डबलडेकर, शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर सहरसा और आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें 13 फरवरी तक रद्द कर दी हैं। निरस्तीकरण के अतिरिक्त कैफियात एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। इन ट्रेनों के रद्द होने से हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


1 दिसंबर से 13 फरवरी तक
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी,. सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, आनंद विहार से सियालदह, मालदा से नई दिल्ली एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली मुगलसराय, वाराणसी बरेली व जनता एक्सप्रेस देहरादून, इंटरसिटी अनवरगंज, इंटरसिटी फैजाबाद, जनसाधारण एक्सप्रेस आनंद विहार शामिल हैं।

एक दिसंबर से 11 फरवरी तक

मैनपुरी से होकर गुजरी पांच ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ.आनंद विहार डबल डेकर, सियालदह से आनंद विहार एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर मेल, सियालदह एक्सप्रेस व नई दिल्ली से मालदा एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

2 दिसंबर से 12 फरवरी तक
14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस हरिद्वार कैंसिल रहेगी।

14 तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें
अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस, जयनगर शहीद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बरेली से वाराणसी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

आंशिक रूप से कैंसिल

एक दिसंबर से 13 फरवरी तक 11123/24 ग्वालियर बरौनी मेल सिर्फ लखनऊ तक आएगी और यहीं से वापस ग्वालियर रवाना होगी।

इनके फेरों में हुई कमी
पहली दिसंबर से 13 फरवरी तक 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, 12225 कैफियत, बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेंगी। ऐसे ही लखनऊ बरौनी, जयनगर अमृतसर सरयू यमुना शुक्रवार, लखनऊ बरौनी, अंबाला बरौनी हरिहर, प्रत्येक मंगलवार निरस्त रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें