फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूली वैन में बैठा रहे 13 से 16 बच्चे, खिड़की से ग्रिल गायब

विज्ञापन
किसी स्कूल वैन में 16 बच्चे बैठे नजर आए तो किसी वैन की खिड़की से ग्रिल गायब
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वाली गाड़ियां बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। किसी वैन की खिड़की से ग्रिल गायब है तो किसी का शीशा पूरी तरह से टूटा हुआ है। एक वैन में आठ बच्चों के बैठने की ही क्षमता है लेकिन 13-16 बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल के दौरान शहर की कई स्कूली वैनों में ऐसी खामियां नजर आईं। कई वैनों में तो ड्राइवर की बगल वाली सीट पर तीन-तीन बच्चे बैठे नजर आए। नियमों की ऐसी अनदेखी से कभी भी हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


स्कूली वैनों की स्थिति सही करने के निर्देश
सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को स्कूली वैन और बसों की स्थिति सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन के रख-रखाव के साथ नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। ऐसा न करने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभात पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ

केस-1
सीट को रस्सी से बांधकर चला रहे काम-
हजरतगंज स्थित एक स्कूल के बाहर बृहस्पतिवार को एक दर्जन से अधिक स्कूली वैन लाइन से लगी हुई थीं। वैनों की स्थिति खराब थी। कुछ वैनों की सीटें तक टूटी हुई थीं जिन्हें रस्सी से बांधकर काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

केस-2
अगली सीट पर तीन-तीन बच्चों की सवारी-
सहारा मॉल रोड स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी के दौरान वैन में कई तरह की खामियां नजर आईं। स्कूली वैन की क्षमता आठ से नौ सवारी की थी लेकिन उसमें 13 से 16 बच्चे बैठे थे। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर ही तीन बच्चे बैठे थे।
केस-3
खिड़की की ग्रिल टूटी, शीशा भी खराब-
नेशनल पीजी कॉलेज के पास स्थित एक स्कूल के बच्चों को लेने पहुंची वैन की स्थिति खराब मिली। वैन की खिड़की पर ग्रिल नहीं थी और शीशा भी खराब था। इससे दुर्घटना होने की भी आशंका नजर आ रही थी।

किसी स्कूल वैन में 16 बच्चे बैठे नजर आए तो किसी वैन की खिड़की से ग्रिल गायब

किसी स्कूल वैन में 16 बच्चे बैठे नजर आए तो किसी वैन की खिड़की से ग्रिल गायब

किसी स्कूल वैन में 16 बच्चे बैठे नजर आए तो किसी वैन की खिड़की से ग्रिल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें