फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 13 आईपीएस सहित 13 पीपीएस अफसरों के तबादले, कुशीनगर के एसपी बदले

Thu, 27 Sep 2018 11:59 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने बृहस्पतिवार को 13-13 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईपीएस अधिकारियों में डीजी रैंक के तीन और एडीजी रैंक के 5 अफसर शामिल हैं। जबकि गोरखपुर के आईजी नीलाब्जा चौधरी पर मुख्यमंत्री की नाराजगी की गाज गिरी है।

विज्ञापन


जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें तकनीकी सेवाओं के डीजी महेंद्र मोदी को डीजी विशेष जांच बनाया गया है। विश्वजीत महापात्रा को डीजी फायर सर्विसेज बनाया गया है। वह अभी तक डीजी एंटी क्रप्शन के पद पर तैनात थे।

विशेष जांच में तैनात जीएल मीणा को डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी ऑफिस में एडीजी क्राइम के पद पर तैनात संजय सिंघल को एडीजी रेलवे बनाया गया है। वहीं एटीसी सीतापुर में तैनात एडीजी जकी अहमद को एंटी क्रप्शन का एडीजी बनाया गया है।
विज्ञापन


देखें पूरी लिस्ट-



 

इन पीपीएस अफसरों के हुए तबादले

अफसर का नाम- वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती
अजीत कुमार सिन्हा-- अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, इलाहाबाद-- अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला, इलाहाबाद
ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी-- अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी, गोरखपुर-- उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।
विपुल कुमार श्रीवास्तव-- अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ-- अपर पुलिस अधीक्षक,  दक्षिणी, गोरखपुर
अरुण कुमार सिंह- 1-- अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, गौतमबुद्घनगर)-- अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर

सुधा सिंह-- अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर-- अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, गौतमबुद्घनगर)
राजकुमार-- प्रथम- उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी-- अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, कानपुर नगर।
नये पाल सिंह-- उप सेनानायक 43 वीं वाहिनी पीएसी, एटा-- अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया
लाल साहब यादव-- अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर-- उप सेनानायक 39वीं वाहिनी, मिर्जापुर

संतोष कुमार सिंह-- उप सेनानायक 39वीं वाहिनी, मिर्जापुर-- अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
पूर्णेंदु सिंह-- अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, प्रतापगढ़-- अपर पुलिस अधीक्षक- सीबीसीआईडी, लखनऊ
अवनीश कुमार मिश्र-- अपर पुलिस अधीक्षक- सीबीसीआईडी, लखनऊ-- अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, प्रतापगढ़

राहुल श्रीवास्तव-- अपर पुलिस अधीक्षक/पीआरओ, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ-- अपर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी-- अपर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ-- अपर पुलिस अधीक्षक/पीआरओ, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
विज्ञापन

गोरखपुर के आईजी पर गिरी मुख्यमंत्री की नाराजगी की गाज

गोरखपुर में आईजी रहे नीलाब्जा चौधरी को भी हटा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री की नाराजगी का शिकार हो गए। सूत्रों का कहना है पिछले हफ्ते ही कुछ स्थानीय लोगों ने आईजी के अभद्र व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। नीलाब्जा चौधरी सपा शासनकाल से गोरखपुर में तैनात थे। डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन होने के बाद उन्हें गोरखपुर में ही आईजी के पद पर तैनात कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें