प्रदेश सरकार ने सोमवार रात 13 पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती
दे दी।
सचिव माध्यमिक शिक्षा आयोग वंश गोपाल मौर्य का उप निदेशक मंडी
इलाहाबाद के पद पर किया गया तबादला रद्द करते हुए अपर जिलाधिकारी नागरिक
आपूर्ति इलाहाबाद के पद पर भेजा गया है।
अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति पद
पर तैनात शेषमणि पांडेय को अपर आयुक्त मंडलायुक्त कार्यालय इलाहाबाद भेजा
गया है। सूत्रों के मुताबिक, जयकरन सिंह को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया
गया है।
अनिल मिश्रा को सीडीओ आजमगढ़, शिवाकांत द्विवेदी को सीडीओ बलिया,
हीरालाल को सीडीओ फीरोजाबाद, विनोद कुमार को एडीएम वित्त आजमगढ़, रणविजय को
एडीएम वित्त अमरोहा बनाया गया है।
वहीं लाल मयंक को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर, अनिल
उपाध्याय को एडीएम प्रशासन बरेली, अरुण कुमार को एडीएम वित्त बरेली, ओमकार
सिंह को एडीएम वित्त कासगंज तथा नागेंद्र शर्मा सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद
के पद पर तैनाती दी गई है।