फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंकॉक से आए दो यात्रियों से 13 किलो ड्रग्स बरामद

Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 13.16 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (ड्रग्स) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है। आरोपियों की पहचान बिजनौर निवासी मो. इमरान और मणिकांत के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विदेशों से हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर रेव पार्टियों में होता है। बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-105 बैंकॉक से दोपहर साढ़े तीन बजे उड़ान भरकर शाम 6ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। नियमित जांच के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने दो संदिग्ध यात्रियों बिजनौर निवासी मो. इमरान व मणिकांत के सामान की तलाशी ली, जिसमें 13.16 हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया।

पूछताछ में मो. इमरान ने बताया कि बैंकॉक में एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया था, जिसे लखनऊ में समीर को सौंपना था।

तीन महीने पहले पकड़ी गई थीं दो थाई महिलाएं

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाइड्रोपोनिक वीड पकड़े जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस डीआरआई, कस्टम की टीम ने ये कार्रवाई की हैं। तीन महीने पहले दो थाई महिलाओं के पास से चार करोड़ रुपये का वीड बरामद किया गया था। उससे पहले 20 करोड़ रुपये का वीड जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें