फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: टीचर की पिटाई से 12वीं के छात्र के कान का पर्दा फटा, परिजनों ने दर्ज कराया केस

Thu, 27 Aug 2026 10:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में टीचर की पिटाई से 12वीं के छात्र के कान का पर्दा फट गया। मामले में परिजनों ने केस दर्ज कराया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Student demo - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर के स्पोर्ट्स टीचर की पिटाई से 12वीं के छात्र के कान का पर्दा फट गया। परिजनों ने इलाज के बाद गोमती नगर थाने में टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विनयखंड गोमतीनगर निवासी अनिल शास्त्री ने शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को स्पोर्ट्स टीचर बृजेश मिश्रा ने मयंक की पिटाई की। पिटाई के बाद मयंक को कान में तेज दर्द और सुनने में परेशानी होने लगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

परिजनों का कहना है कि उनके पास मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद शिक्षक बृजेश मिश्रा और संदीप ओझा ने उन्हें धमकाया। उन्होंने शिकायत वापस लेने, बच्चे की टीसी देने और देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिक्षक पक्ष का बयान आने पर आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें