अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी।
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दो पालियों में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,273 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 12522 में से 11308 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1214 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की पाली व लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 110 में से 109 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 337 में से 318 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 674 में से 39 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।