लखनऊ। जालसाजों ने मुंबई ब्रांच का अधिकारी बनकर निजी कंपनी के अफसर को सात घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा और सवा लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने महानगर थाने में तहरीर दी है। महानगर निवासी एक युवक हजरतगंज स्थित कंपनी में एडमिन ऑफिसर हैं।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को वह दफ्तर में थे। तभी एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि तुम्हारे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल मनी लॉन्डि्रंग मामले में हुआ है। इसलिए आप से पूछताछ होगी। कुछ देर बाद संदीप के पास से दूसरे नंबर से कॉल आई। इस बार फोनकर्ता ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। युवक को उसके आधार कार्ड का नंबर बताते हुए अश्लील फिल्में देखने का आरोप लगाया। इस तरह से झांसे में लेते हुए डिजिटल अरेस्ट रखकर सवा लाख रुपये 12 खातों में ट्रांसफर करा लिए।