फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 32 महिला अफसर सहित 123 सेना में हुए शामिल

Tue, 03 Feb 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में सोमवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड हुई। इस मौके पर 32 महिला अधिकारियों सहित 123 अधिकारी सेना में शामिल हुए।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ हफ्ते के इस कोर्स में युवा सशस्त्र सेना मेडिकल और दंत अधिकारियों को इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग दी जाती है। युवा अधिकारियों को यूनिफॉर्म में मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स में बदला जा सके। ऑफिसर्स ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्हें आधुनिक तकनीकी के बारे में सिखाया गया। कोर्स समापन परेड की समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की। कैप्टन कौशल जोशी को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कैप्टन सौरभ साहिबराव सालुंखे को फील्ड स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुने जाने पर मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान 200 से अधिक माता-पिता और पाठ्यक्रम अधिकारी शामिल रहे।

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में हुई परेड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें