फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सील होंगे 122 होटल, गेस्ट हाउस बैंक्वेट हॉल

विज्ञापन
एलडीए अफसरों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। 
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए और अग्निशमन विभाग के संयुक्त सर्वे में 122 होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल में गंभीर खामियां मिली हैं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मानकों के विपरीत चल रहे इन प्रतिष्ठानों को सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को एलडीए के पारिजात सभागार में प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में सर्वे रिपोर्ट रखी गई। यह सर्वे करीब एक महीने पहले दिल्ली के एक होटल में हुए अग्निकांड के बाद कराया गया था लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन हरकत में आया है।


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। स्वीकृत मानचित्र में 16वें तल पर जहां छत दर्शाई गई थी, वहां स्काई बार संचालित हो रहा है। जांच में यह भी पता चला कि होटल प्रबंधन ने लीज पर मिली ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे अवैध बेसमेंट बना लिया है। सर्वे के दौरान गोमतीनगर के होटल नोवोटेल के बेसमेंट पार्किंग में बेकरी, स्टाफ रूम और लॉन्ड्री चलती मिली। होटल लीनेज में भी नियमों का उल्लंघन मिला। आशियाना स्थित होटल पिनैकल के बेसमेंट में अवैध बैंक्वेट हॉल संचालित हो रहा है। विभूति खंड के होटल सैवी ग्रैंड में बेसमेंट पार्किंग की जगह बैंक्वेट हॉल समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध गतिविधियां तत्काल रोकी जाएं। समय सीमा में नियमों का पालन न करने पर परिसर सील किया जाए। जिन प्रतिष्ठानों को गलत तरीके से पूर्णता प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उन मामलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन



सभी भीड़ वाले स्थानों की बनेगी सूची
मंडलायुक्त ने जोनल अधिकारियों को होटल, कोचिंग, कंप्यूटर क्लासेस, हॉस्पिटल, जिम समेत भीड़ वाले सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची बनाने को कहा। इनमें बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठानों की विशेष जांच होगी। सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए। बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव समेत सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

यहां मिली थीं ये खामियां
0 कुर्सी रोड स्थित होटल एसएस ग्रैंड के सेटबैक में अवैध निर्माण।
0 हरदोई रोड स्थित होटल मंगलम पैलेस में मानचित्र के विपरीत उपयोग व निर्माण कार्य।
0 निराला नगर में होटल सैंडस्टोन, होटल रेग्नेंट, होटल गोल्डन ऑर्किड, होटल नेक्टर इन, रघुवीर पैलेस, कपूर्स डॉट इन, रेनबो गोल्ड में स्वीकृत नक्शे की तुलना में थोड़ा अलग निर्माण।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें