लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते बुधवार को शहर में अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। ऐसे में पांच घंटे लगातार रामनगर, धोबीघाट, ऐशबाग केबिन और पीली कॉलोनी के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।