फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में यतींद्र को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय वातायन सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साहित्य, संगीत और कला की विभिन्न विधाओं की साधना करने वाले अयोध्या राजघराने के सदस्य प्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने एक बार फिर अयोध्या का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2018 के वातायन कविता सम्मान से 29 जून को लंदन में आयोजित तीन दिवसीय हिंदी महोत्सव में अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

28 जून से 1 जुलाई तक लंदन के नेहरू केंद्र में आयोजित हिंदी महोत्सव में काव्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के वातायन कविता सम्मान के लिए यतींद्र मिश्र का चयन किया गया है। वातायन हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है जो हिंदी साहित्य और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दे रहा है। यतींद्र मिश्र की पहचान एक बेहतरीन हिंदी कवि, संगीत और सिनेमा के बेहतर जानकार के रूप में है। बेहद कम समय में साहित्य जगत में अपने लिए एक बड़ा मुकाम पाने वाले युवा साहित्यकार यतींद्र मिश्र को तमाम बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ फेलोशिप सहित गायिका लता मंगेशकर पर लिखी गई उनकी पुस्तक लता सुर गाथा के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें