फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 96.4 प्रतिशत के साथ उन्नति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सीबीएसई बोर्ड के मंगलवार को घोषित रिजल्ट में जगदीशपुर के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की उन्नति अग्रवाल ने टॉप किया। उन्नति को 96.4 फीसदी अंक हासिल हुए। 96 प्रतिशत अंक के साथ इसी विद्यालय की आराधना सिंघल ने दूसरा व आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के उदित कंसल ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित रिजल्ट में जगदीशपुर के स्टील अथॉरिटी कैंपस में संचालित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल व यहीं के इंडोगल्फ फर्टिलाइजर्स कैंपस में संचालित आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।

एमिटी इंटरनेशल स्कूल की उन्नति अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया तो इसी स्कूल की आराधना सिंघल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के उदित कंसल 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे व एसजेएस स्कूल गौरीगंज के शशांक शेखर सिंह 94.8 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की आयुषी गुप्ता, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की साक्षी मिश्रा व एचएएल पब्लिक स्कूल की श्रेयांशी गुप्ता 94.6 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के समृद्ध बाग व एचएएल पब्लिक स्कूल की शाश्वति 94.2 फीसदी अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।


94 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के देवांश दिनेश पांडेय सातवें, 93.8 प्रतिशत अंक के साथ एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया सिंह आठवें, 93.6 प्रतिशत अंक के साथ एसजेएस पब्लिक स्कूल के शिवांशु बरनवाल नौवें व 93.2 प्रतिशत अंक के साथ एचएएल पब्लिक स्कूल की प्रेक्षा श्रीवास्तव जिले की टॉप-10 सूची में 10वें स्थान पर रहीं। टॉप-10 में स्थान बनाने वाले 13 विद्यार्थियों में आठ छात्राएं व पांच छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें