फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और अधिवक्ताओं में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील परिसर में जिला मुख्यालय से संबद्ध नायब तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार सुबह नोकझोंक हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बवाल के बाद पुलिस और तहसीलदार ने नायब तहसीलदार को वाहन में बिठाकर तहसील से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन



बार सचिव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार और उनका एक सहयोगी फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि धमकी देने का ऑडियो भी वायरल हुआ है। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ नायब तहसीलदार विश्वदीपक त्रिपाठी के अमर्यादित व्यवहार की शिकायत पर डीएम ने उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।


मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तहसील परिसर में नायब तहसीलदार वीडी त्रिपाठी और अधिवक्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे मौजूद अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए नायब तहसीलदार को अपने चेंबर में बिठाया।
विज्ञापन



मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय और तहसीलदार ने नायब तहसीलदार को सुरक्षा के बीच उनके वाहन में बिठाकर तहसील परिसर से गौरीगंज के लिए निकलवाया। बार एसोसिएशन के सचिव उपेंद्र कुमार शुक्ल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार अपने स्थानांतरण की रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता बब्बन सिंह, कालिकानाथ मिश्र और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।


तहसील से जाने के बाद नायब तहसीलदार और उनके सहयोगी प्रतापगढ़ निवासी बब्बू सिंह फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ है। नायब तहसीलदार वीडी त्रिपाठी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मंगलवार सुबह अपना चार्ज, आवास व कोर्ट की चाबी नजारत में देने तहसील आए थे। बार सचिव व अन्य ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें