फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में साथी की हत्या कर फरार युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग इलाके में कांटीनेंटल होटल में शाहजहांपुर के फैशन डिजाइनर की हत्या करके फरार कानपुर के कंप्यूटर इंजीनियर ने रविवार देर रात बहराइच के हर्ष होटल में खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन


कमरे में बेड पर खून से लथपथ शव के पास खुदकुशी में इस्तेमाल तमंचा के साथ एक रिवॉल्वर व साथी की हत्या में इस्तेमाल गड़ासा बरामद हुआ है।

कैसरबाग कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि बांसमंडी चौराहा स्थित कांटीनेंटल होटल के कमरा नंबर 203 में रविवार दोपहर युवक का क्षतविक्षत शव मिला था।

उसकी शिनाख्त शाहजहांपुर के बहादुरगंज निवासी फैशन डिजाइनर अर्पित दीक्षित के रूप में हुई। तहकीकात में पता चला कि कानपुर के बगाही टीपीनगर निवासी अभिनव पाल (27) के नाम से ऑनलाइन बुक कराए कमरे में अर्पित तीन मई को शाम चार बजे पहुंचा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर खुलासा हुआ कि उसी रात नौ बजे अभिनव पाल उससे मिलने गया। दोनों लोग रात भर साथ रहे और अगले दिन अभिनव ने कमरे का दरवाजा बंद कर डोंट डिस्टर्ब की पर्ची लगाई।

इससे पहले उसने काउंटर पर जाकर भुगतान किया था। छानबीन में सामने आया कि अर्पित की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अभिनव की सरगर्मी से तलाश शुरू की।

मोबाइल बंद होने पर उसके भाई अंशु पर दबाव बनाया गया। इस बीच सोमवार सुबह बहराइच पुलिस से पता चला कि अर्पित की हत्या में वांछित अभिनव पाल ने वहां होटल हर्ष के कमरा नंबर-27 में कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

उसके कमरे से तमंचा व रिवॉल्वर के साथ गड़ासा बरामद हुआ है। इस पर पुलिस की एक टीम बहराइच भेजी गई है।

लखनऊ के मर्डर मामले में थी अभिनव की तलाश
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ने बताया कि लखनऊ के कॉटीनेंटल होटल में रविवार को फैशन डिजाइनर शाहजहांपुर निवासी अर्पित दीक्षित का क्षत-विक्षत शव मिला था।

होटल का कमरा अभिनव के नाम से बुक था। इसके कारण लखनऊ पुलिस को अभिनव की रविवार से ही तलाश थी। अभिनव के पास से पुलिस को लखनऊ के कॉटीनेंटल होटल के कमरा नंबर 308 की चाबी भी मिली।

पुलिस ने सभी सामानों को सीज कर दिया है। पड़ताल के दौरान पता चला कि अभिनव पाल कंप्यूटर इंजीनियर था। वह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में अतिथि टीचर के पद पर भी तैनात था। लेकिन 31 मार्च को उसने उत्तरांचल सचिवालय में संविदा पर चयन के बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


भाई बोला-नौकरी न मिलने से था परेशान
कानपुर से बहराइच पहुंचे बगाही निवासी अंशू पाल ने बताया कि भाई अभिनव पाल नियमित नौकरी न मिलने के कारण काफी परेशान था। होली के बाद से वह घर नहीं आया।

कई बार उससे संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन बात भी नहीं हो सकी। ऐसे में भाई की क्या समस्याएं थीं, इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें