फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.83 करोड़ रुपये से चमकेगा बहराइच-सीतापुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले से सटा होने के बाद भी लखनऊ और लखीमपुर जनपद का चक्कर काटकर लोगों को सीतापुर जाने की मजबूरी होती थी। करीब पांच साल पहले बहराइच-सीतापुर को स्टेट हाईवे का दर्जा मिला था। निर्माण के बाद जगह-जगह सड़क खराब हो गई।
विज्ञापन



अब शासन ने मरम्मत व नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 1.83 करोड़ रुपये बजट पास किया है। इस बजट से स्टेट हाईवे को संवारा जाएगा। बरसात के पूर्व पुन: चमचमाती सड़क पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। यूपी के सबसे बड़े पुल चहलारी घाट के रूप में चर्चित बहराइच-सीतापुर स्टेट हाईवे को सुधारने के लिए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बहराइच से सटा जिला होने के बाद भी सीतापुर जाने के लिए पहले लोगों को लखीमपुर और लखनऊ का चक्कर काटकर जाना पड़ता था। करीब पांच साल पहले यूपी सरकार ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया था। मगर स्टेट हाईवे पर बीते साल चहलारी घाट पुल पूरा होने के बाद सफर शुरू हो सका।
विज्ञापन


सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण मार्ग जगह-जगह से जर्जर हो गया है। कई जगह मार्ग धसका हुआ है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। राहगीरों की शिकायत के बाद सर्वे करवाया गया था, जिसमें सड़क के कुछ स्थानों पर धसकने और क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी।

इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता जेपी तिवारी ने बताया कि स्टेट हाईवे को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। 1.83 करोड़ रुपये का बजट पास किया है।

मार्ग के नवीनीकरण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदा मांग ली है। प्रयास है कि 15 मई के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाए। कोशिश होगी कि बरसात के पूर्व मार्ग पूरी तरह दुरुस्त हो जाए।

सपा अध्यक्ष ने पुल पर रुक कर खींची थी फोटो
चहलारी घाट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 16 मई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह के निधन पर बहराइच आए थे।

लौटते समय अखिलेश ने चहलारी घाट पुल पर रुककर फोटो खींची थी और उसे सोशल मीडिया पर भी डाला था। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सपा अध्यक्ष ने अपनी सरकार के कार्यकाल के बारे में लिखा था कि हमने नदी के दो किनारों को नहीं बल्कि दो जनपदों के लोगों के दिलों को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें