फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ मेले में श्रद्धालुओं का ख्याल रखेंगे यात्री मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह के जेठ मेले में जियारत कर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार परिवहन निगम ने बस अड्डे पर यात्री मित्र की तैनाती की है। ये यात्री मित्र श्रद्धालुओं का ख्याल रखेंगे। दो मोबाइल स्टोर ट्रक भी लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर गश्त करेंगे। कोई बस खराब होती है तो उसे मौके पर ही दुरुस्त कर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले में में विभिन्न जिलों और प्रांतों से लाखों की संख्या में जायरीन आते हैं। रोडवेज प्रशासन ने जेठ मेले के दौरान जायरीन और अन्य यात्रियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई है।

इसके तहत स्थायी व अस्थायी रोडवेज परिसर में मुख्य मेले से एक दिन पहले पेयजल के लिए टेंट लगाया जाएगा। रोडवेज पर यात्री सहायता शिविर भी लगेगा। शिविर में आठ यात्री मित्र की तैनाती रहेगी। ये यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन


यात्री मित्र गैर जनपद से आने वालों जायरीन व यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों के रोस्टर, रोडवेज परिसर में व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर मार्गदर्शन करेंगे। लखनऊ और फैजाबाद मार्ग पर दो मोबाइल स्टोर ट्रक भी 24 घंटे भ्रमण करेंगे।

अगर कोई बस खराब होती है, तो कलपुर्जों व मैकेनिकों से लैस मोबाइल स्टोर ट्रक मौके पर पहुंचकर बस को दुरुस्त कर गंतव्य को रवाना करेंगे।

500 अतिरिक्त बसों की होगी व्यवस्था
एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि जौनपुर, बनारस, अकबरपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर जनपदों से 500 बसों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा देवीपाटन मंडल की दो सौ बसें भी मुख्य मेले के दिन संचालित की जाएंगी।

दो चेक पोस्टों से बसों की आय पर रहेगी निगरानी
एआरएम ने बताया कि बलरामपुर व गोंडा मार्ग पर दो चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। चेक पोस्टों पर दो यातायात निरीक्षक स्टाफ के साथ मौजूद रहेंगे।

निरीक्षकों द्वारा आने जाने वाली बसों की चेकिंग कर बसों की आय पर नजर रखी जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारी भी मार्गों पर भ्रमण कर बसों की चेकिंग करते रहेंगे। परिसर में एक यात्री मित्र टेंट व दो इंक्वायरी ऑफिस बनाकर बसों के समय की सूचना का प्रसारण कराया जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी में यात्रियों को पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए परिसर में 12 स्टैंडपोस के साथ तीन हैंडपंप, वाटरकूलर संचालित करा दिया गया है।

महाराज सिंह इंटर कॉलेज में बनेगा अस्थायी बस अड्डा
एआरएम अवधेश पाल ने बताया कि एक माह तक चलने वाले जेठ मेले में बाहर से मिल रही अतिरिक्त बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा।

बस अड्डे के लिए शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित महाराज सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान को चुना गया है। रविवार से बस अड्डे का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें