फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार हाईवे पर पलटी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (फैजाबाद)। फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार पटरंगा थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग व पास गुमटी में बैठे दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान कार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास तेज रफ्तार एक कार फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रामनरेश की पान की गुमटी के पास पलटने के बाद लगभग सौ मीटर तक हाईवे पर रगड़ते हुए दो-तीन बार पलट कर बीच सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार में सवार पीयूष अवस्थी (35), महेंद्र शुक्ला (30) व चालक अफरोज अहमद निवासी चौक लखनऊ मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, कार पलटने से सड़क किनारे पड़ी गिट्टी सिर व आंख में घुसने से अखिलेश रावत (16) व राजू जायसवाल (40) निवासी रमई का इंदारा थाना पटरंगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार हादसे के समय कार की स्पीड सौ से ऊपर थी और चालक नशे में लग रहा था। पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों का प्राथमिक उपचार करा हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू करा दिया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें