आग से 15 बीघा फसल राख
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जगन्नाथगंज मजरे बेलाभेला गांव में मंगलवार दोपहर आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
भांव गांव निवासी रामशंकर, सोनकली, सुंदारा, रामकेवल, किसन कुमार, समरजीत के खेत पूरे जगन्नाथ मजरे बेलाभेला गांव में है।
दोपहर को अचानक लगी आग से करीब 13 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सूचना के देने के बावजूद दमकल नहीं पहुंचा। उधर, अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के माठा गांव मजरे महिया सिंदुरिया गांव के निकट खेतों में लगी आग में दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।