फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया अभय हत्याकांड की सीबीआई जांच का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने दिया अभय हत्याकांड की सीबीआई जांच का आश्वासन
विज्ञापन


गौरीगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अभय के हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकाम पुलिस से नाराज पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस पर मामले में घोर लापरवाही बरतने का आरोप मढ़ते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को घटना की सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 11 के छात्र अभय प्रताप सिंह का शव 14 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गौरीगंज-एसीसी साइडिंग रेल ट्रैक के किनारे मिला था।

पत्रकार के पुत्र अभय की हत्या को आत्महत्या बताते हुए पुलिस ने बमुश्किल केस दर्ज किया था। मगर तीन माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका।

इससे नाराज पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार देर शाम लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने पुलिस पर मामले में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव न्याय से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए घटना की सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें