फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को प्रतिभा निखारने का जल्द मिलेगा प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऐसे बच्चे जो बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते व देख नहीं सकते, उनको ईश्वर किसी न किसी काम में विशेष निपुणता प्रदान करता है। इसी के बल पर वह समाज में खुद को अलग प्रदर्शित कर आगे बढ़ते हैं। सरकार ऐसे बच्चों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रयास कर रही है। जिन दिव्यांग बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा छिपी है, उसे निखारने के लिए जल्द ही एक एनजीओ के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। यह बातें रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने पुलिस लाइंस में विश्व विकलांग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की, वहीं आंख पर काली पट्टी बांध दृष्टिबाधित बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। इससे पूर्व स्वाती सिंह ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। मंत्री के आगमन पर केजीबीवी के स्काउट की छात्राओं ने अतिथि का स्वागत कर मंच तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित अंकुर, जुली, मतलूफ आदि बच्चों ने स्वागत गीत गाकर लोगों को अचरज में डाल दिया। उसके बाद मूकबधिर बच्चों में हिमांशी, अंजली, सुभाषिनी व सौरभ ने रंगीलो मारो डोलना..., गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं केजीबीवी मसौली की छात्राओं नफीसा, छवि, अंकिता, अनीता, मोना, निधि, सोनी व अंजली रावत ने मेरे बंशी बजइया..., नंदलाल कन्हैया की झांकी प्रस्तुत की। उसके बाद बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को कलात्मक रूप देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार न करे, जिससे उन्हें कोई ठेस पहुंचे। ऐसे बच्चों को प्रधानमंत्री ने दिव्यांग का नाम देकर उन्हें सम्मान दिया है, उसे कायम रखना है। उन्होंने कहा कि बीएसए से मिलकर ऐसे बच्चे जिनका करेप्टिव सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया जा सके, चिन्हित कराने को कहा गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा, एडीशन समेत कई दिव्यांगों ने इतिहास बनाया उसका बखान किया। सीडीओ अंजनी सिंह ने ऐसे बच्चों की मदद के साथ उत्साहवर्धन करने की समाज से अपील की। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, सुधा जायसवाल, वार्डेन पूनम मिश्रा, बीईओ शिव सिंह, रीतू पाठक, विनीता मिश्रा, रिषी टंडन आदि मौजूद रहे।

दौड़ में रोशनी व सद्दाम ने मारी बाजी
सबसे पहले बालक व बालिका वर्ग की 50 मीटर रेस कराई गई। जिसमें बालक वर्ग से बादशाह, हेमंत व रविकुमार व बालिका वर्ग में रोशनी, अर्पिता व सपना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सद्दाम, रिंकू व मैहतुल, बालिका वर्ग से प्रिया, प्रीती व रिया सिंह ने बाजी मारी। ट्राई साइकिल रेस में बालिका वर्ग से रवी, शेरा व जावेद, दूसरी रेस में रिंकू, मोहित व रिजवान तथा बालिका वर्ग में रूबी, निधी व सुधा ने भी क्रमश: स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



डीएम ने 30 बच्चों को किया पुरस्कृत
बाराबंकी। जीजीआईसी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर अपने अभिभावकों के साथ दिव्यांग छात्र-छात्राएं पहुंच गए। दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस व गायन की सुंदर प्रस्तुति की। जिसकी सराहना जिलाधिकारी समेत उपस्थित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित 30 बच्चों को पुरस्कृत किया तो कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने दिव्यांग छात्रों को एक-एक स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंब्ररीश अम्बर, विनीता वर्मा, आशा चौधरी, डॉ. सुविद्या वत्स, अजय विजय, अंजू वर्मा, मंजू श्रीवास्तव व डॉ. नन्हें सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें